कौन हैं हम

नोंसोलोचिना एक ऐसी संस्था है जो कि बहु भाषा सम्बंधित कार्य जैसे कि अनुवाद, व्याख्या, भाषा पाठ्यक्रम एवं व्यापारिक सहायता में निपुण है. अपने संस्थापक, जो चीनी भाषा में व्याख्या एवं अनुवाद विशेषज्ञ हैं और चीनी बाज़ार के पारखी हैं, की इस योग्यता के कारण से यह संस्था एक विशेषज्ञ ऑफिस के रूप में, खास तौर पर चीनी भाषा में प्रारंभ हो रही है. इसके अतिरिक्त, अपने मुख्य सहकर्ताओं की सहायता से, पूर्वी देशों और पूर्वी यूरोप खास तौर पर रुसी आदि भाषाओँ में भी विशेषीकृत है. वास्तव में इसका मूल उद्देश्य उन कंपनी और निजी व्यव्सियो की सहायता करना है जो नए और मुख्य बिक्री केन्द्रों में दिलचस्पी रखते हैं.

अपने सहकर्ताओं को एक सूक्ष्म चयन क्रिया के द्वारा चुनने वाली नोंसोलोचिना इस समय ६० से भी अधिक भाषाओँ में अपनी सेवाएं देने की स्थिति में है.  उन मातृ भाषा अनुवादकों से सहायता लेते हुए जो मार्केट में सबसे श्रेष्ठ हैं और जिनकी नियुक्ति शैक्षिक तैयारी, व्यावसायिक अनुभव और विशेषज्ञता के क्षेत्रों के आधार पर होती है.

हम सूचना देते हैं कि सब भाषाओँ के कार्यों के लिए काबिल अनुवादक मुख्य इतालवी और विदेशी शहरों में उपलब्ध हैं - एक स्थिति जो सहाय सरलीकरण और कीमत की कटौती को समर्थ करती है.

यहाँ नीचे उन सभी भाषाओँ की सम्पूर्ण सूची है जिनके लिए नोंसोलोचिना अधिकतम पारिभाषिक योग्यता, सुपुर्दगी में समयनिष्ठा और अच्छी कीमतों का आश्वासन देती है

पश्चिमी यूरोपी भाषाएँ
· पश्चिमी यूरोपी भाषाएँ
अंग्रेज़ी, फ़्रांसिसी, जर्मन, स्पेनी, कैटलोनियाई, पुर्तगाली, स्वीडिश, डेनिश, नॉर्वेजियन, फिनिश, डच / फ्लेमिश, आयरिश / केल्ट, इसलान्दिक
पूर्वी यूरोपी भाषाएँ
· पूर्वी यूरोपी भाषाएँ
रुसी, पोलिश, रोमानियन, हंगरी, यूनानी, बुल्गारियाई, अल्बानियाई, क्रोएशियाई, सर्बियाई, मैसेडोनियाई, बोसनियन, स्लोवेनियन, मोंतेनेग्रिन, चेक, स्लोवाकियन, उक्रेनियन, बेलोरुस्सियन, मोल्डावियाई, लिथुअनियाई, एस्टोनियाई, लातवियाई.
मध्य पूर्वी भाषाएँ
· मध्य पूर्वी भाषाएँ
अरबी, हीब्रू, तुर्की, फारसी, कुर्दिश, आर्मेनियाई, आज़र्बाइजानी, अफ़गानी, उर्दू, कज़ाखस्तानी, उज्बेकिस्तानी.
पूर्वी भाषाएँ
· पूर्वी भाषाएँ
चीनी मेंडारिन, चीनी कान्तोनेसे, जापानी, कोरियाई, हिंदी, बंगाली, वियतनामी, इंडोनेशियाई, मलय, थाई, तिब्बती, फिलिप्पीन.